धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 6 सितंबर। कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद के द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया जिसमें सर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का विधि वर्ष शुभारंभ किया गया तत्पश्चात आमंत्रित सेवानिवृत शिक्षकों का साल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया आमंत्रित शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पूर्व तथा वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर चर्चा की। पहले और अब मैं शिक्षा के क्षेत्र में हुए बदलाव आदि पर चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चंद्राकर नीलम चंद्राकर राजकुमारी दीवान तपन चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष महिम शुक्ला पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रामेश्वर साहू, आशीष शर्मा, प्रमोद साहू, पार्षद गण उत्तम साहू मनीष साहू, अर्जुन ध्रुव, पूर्व पार्षद रघु सोनी, रोशन जांगड़े, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव मनोज अग्रवाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पंकज जोशी, लेखराम साहू, पप्पू राजपूत, चंद्र प्रकाश देवांगन, लव चंद्राकर, मानक साहू, योगेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता का उपस्थित हुए।