धमतरी

सरपंच महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष का कुरूद में सरपंचों ने किया स्वागत
21-Aug-2026 6:54 PM
सरपंच महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष का कुरूद में सरपंचों ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 21 अगस्त। छत्तीसगढ़ सरपंच महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष  कपिलदेव नायक का कुरूद ब्लॉक सरपंच संघ द्वारा नगर में आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को एकजुट होकर पंचायतों को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

 शुक्रवार को बस्तर प्रवास के दौरान कुरूद के सांधा चौक पहुंचे सरपंच महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिलदेव नायक का बस स्टैंड के पास सरपंच संघ कुरूद एवं सरपंच साथियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर साहू, जिला अध्यक्ष टिकेश साहू, उपाध्यक्ष पुष्पलता साहू , लेखराम साहू आदि सरपंच साथियों ने पुष्पमाला पहना एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत-अभिनंदन किया।

 प्रदेश अध्यक्ष श्री नायक ने सरपंचों से संवाद करते हुए पंचायतों की समस्याओं, अधिकारों एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने संघ की एकजुटता और संगठन को मजबूत बना अपनी समस्या का हल निकालने की बात कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट