धमतरी

नगर में ज्योति, जनपद में गितेश्वरी ने फहराया तिरंगा
16-Aug-2026 3:47 PM
नगर में ज्योति, जनपद में गितेश्वरी ने फहराया तिरंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 16 अगस्त। नगर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पालिका में अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, जनपद में अध्यक्ष गितेश्वरी साहू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को  सलामी दी। कांग्रेस भवन में ब्लॉक अध्यक्ष महिम शुक्ला, भाजपा दफ्तर में कृष्णकांत साहू राष्ट्र ध्वज फहराया। इसी तरह शासकीय एवं गैर शासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर कुरूद नगरपालिका कार्यालय में अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने ध्वजारोहण किया। नगर के प्रमुख चौक चौराहों एवं वार्डों में पार्षदों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विभिन्न समाजिक संगठनों द्वारा भी चयनित जगहों में ध्वजारोहण किया गया।

इस बार कुरूद में मुख्य ध्वजारोहण समारोह मंगल भवन परिसर में आयोजित किया गया। जहाँ मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि विष्णु के सुशासन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के सहयोग से नगर में अजय के विकास रथ को निरंतर आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने अपने डेढ़ साल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नशामुक्ति, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को ठीक करने नगरवासियों से सहयोग मांगा। उन्होंने प्रतिभावान विधार्थियों को लेफटाप एवं सायकिल तथा निर्धन छात्रों को सहयोग राशि प्रदान की। इस मौके पर शैक्षणिक संस्थानों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विधायक अजय चन्द्राकर, नपा अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर एवं अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता की प्रतिमा एवं बाक्स क्रिकेट का लोकार्पण किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत में अध्यक्ष गितेश्वरी साहू ने तिरंगा लहराया। उपाध्यक्ष सतीश जैन, सभापति सिन्धु बैस, आनंद यदु रुमान कुर्रे आदि सदस्य को संबोधित करते हुए जमीनी स्तर पर शासन की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजऱ रखने की बात कहते हुए क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

कांग्रेस भवन में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ब्लॉक अध्यक्ष महिम शुक्ला ने तथा भाजपा दफ्तर में अध्यक्ष कृष्णकांत साहू राष्ट्रध्वज फहराया। इसी तरह शासकीय एवं गैर शासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।


अन्य पोस्ट