धमतरी

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का कुरुद में जोशीला स्वागत
11-Aug-2026 3:02 PM
पूर्व सीएम भूपेश बघेल का कुरुद में जोशीला स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 11 अगस्त। धमतरी जिले के कोटेश्वर महादेव मंदिर नगरी में आयोजित रुद्राभिषेक में शामिल होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कुरुद में जोशीले अंदाज में स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और शानदार आतिशबाजी के साथ फूल माला पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

 सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नगरी कोटेश्वर महादेव के रुद्राभिषेक में जाने की खबर मिलते ही स्थानीय कांग्रेसी जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में कुरुद से होकर गुजरने वाली भारत माला रोड पर  जमा हो गये। जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा तो आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कांग्रेसियों ने भूपेश बघेल को फूलों की विशाल माला पहनाई और पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भारी संख्या में पहुंचे हमाल संघ और रेजा संघ के श्रमिक व पदाधिकारियों ने भूपेश बघेल का पारंपरिक रूप से स्वागत कर उनके प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट किया।

 इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोटेश्वर महादेव के दर्शन और रुद्राभिषेक के पावन कार्य के लिए क्षेत्र में पधारे हैं। उनके आगमन को लेकर न केवल कार्यकर्ताओं में बल्कि हमाल, रेजा संघ और आम जनता में भी भारी उत्साह है। हमारे नेता ने हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के हितों की चिंता की है, यही वजह है कि आज हर वर्ग स्वत: स्फूर्त होकर उनके स्वागत में खड़ा है।

 पूर्व विधायक लेखराम साहू, जिपं सदस्य नीलम चन्द्राकर, पूर्व नपं अध्यक्ष राजकुमारी दीवान, भरत नाहर, तपन चन्द्राकर ने बताया कि डबल और ट्रिपल इंजन सरकार की गलत नीतियों से जनता तंग आ गई है, समाज का हर तबका कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख समय का इंतजार कर रहा है।

कार्यकर्ताओं का जोश देख श्री बघेल ने गुटबाजी और आपसी मतभेद भूलाकर एकजुटता बनाए रखने की सलाह दी।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष महिम शुक्ला, रमेशर साहू, जानसिंह यादव, हितेन्द्र केला, आशीष शर्मा, मिलन साहू, पंकज जोशी, पुष्पेंद्र साहू, योगेश साहू, हेमराज चन्द्राकर, योगीराज, पोषन चंद्राकर, उत्तम साहू,  डुमेश साहू, राजू साहू, टूकेश साहू, बिट्टू गौर, चंद्रप्रकाश देवांगन, चुम्मन दीवान, तुलसी साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट