धमतरी

जिला स्तर वॉलीबॉल चयन स्पर्धा
09-Aug-2026 6:29 PM
जिला स्तर वॉलीबॉल चयन स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 9 अगस्त।
 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाठागांव में जिला स्तरीय वॉलीबॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुरूद, मगरलोड, नगरी विकासखंड के करीब 280 और 50 ऑफिशल धमतरी से प्रतिभागी सम्मिलित हुए और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।  

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच पुष्पलता साहू ने बताया कि धमतरी जिले में भाठागांव इकलौती ऐसी जगह है जहां सालभर वॉलीबॉल का अभ्यास कराया जाता है। इस स्कूल के खिलाड़ी प्रतिवर्ष वॉलीबॉल की राष्ट्रीय स्पर्धा में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। विगत 40 वर्षों से भाठागांव में वॉलीबॉल का खेल खेला जाता है। यहां मयूर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा राज्य स्तर ओपन की प्रतियोगिता कराई जाती है। विभागीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर सुभाष कादर, राजेंद्र चंद्राकर जैसे कई बड़े नाम हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। व्यायाम शिक्षक हरीश देवांगन के मार्गदर्शन में यहां के खिलाड़ी शालेय वॉलीबॉल, कबड्डी, शतरंज, बैडमिंटन व एथलेटिक्स कीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक का सफर तय कर चुके है।
इस मौके पर प्राचार्य एलआर निषाद, विजेंद्र चक्रधारी, सुभाष कदर, कृष्ण चंद्राकर, आशालता साहू, ओमप्रकाश कुर्रे, ममता वारदे, अशोक गजबल्ला, सतीश साहू, रोशन निषाद, ओमप्रकाश साहू सहित जिले भर से आये व्यायाम शिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट