धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 7 अगस्त। इंसानों की तरह बेजुबान पक्षियों को भी समय पर उपचार और देखभाल की जरूरत होती है। इसी संवेदनशीलता की मिसाल आज कुरूद के पशु चिकित्सालय में देखने को मिली, जब सर्दी और बुखार से पीडि़त एक तोता उपचार के लिए लाया गया। चिकित्सकों ने बिना देर किए उसका आवश्यक उपचार किया।
कुरूद के पशु चिकित्सालय में शुक्रवार को करीब एक वर्ष उम्र के बीमार तोते को लेकर एक व्यक्ति पहुँचा। उसने बताया कि कुछ दिनों से उनका प्यार तोता ठीक नहीं है, इसकी हालत देखकर मैं यहाँ लेकर आया हूँ। मालिक की बातें सुन पशु चिकित्सकों ने पक्षी की बारीकी से जांचकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में सर्दी और बुखार के लक्षण पाए गए। तब तोते को एंटीबायोटिक दवा और मल्टीविटामिन सिरप दिया गया। उपचार के साथ ही पक्षी के मालिक को उसकी देखभाल और स्वास्थ्य की निगरानी के संबंध में जरूरी सुझाव भी दिए गए। चिकित्सकों ने सलाह दी कि तोते को स्वच्छ एवं सुरक्षित स्थान पर रखा जाए, पर्याप्त आराम दिया जाए और उसके खान-पान तथा स्वास्थ्य में होने वाले किसी भी बदलाव पर नजर रखी जाए। पशु चिकित्सालय में बेजुबान पक्षी को मिले इस उपचार ने यह संदेश दिया कि यहाँ केवल बड़े पशुओं के साथ साथ हर जीव के स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा की जाती है। समय पर मिली चिकित्सा से तोते के स्वस्थ होने की उम्मीद बढ़ी है।