धमतरी

कुरूद भाजपा ने मनाई गुरु रविदास की 650वीं जयंती
30-Jul-2026 3:48 PM
कुरूद भाजपा ने मनाई गुरु रविदास की 650वीं जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 30 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुरूद में भाजपा परिवार एवं समाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की  650वीं जयंती मनाई गई। नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर की अगुवाई में हुए इस आयोजन में भजन कीर्तन एवं दीपक जलाकर उत्सव मनाया गया।

                   बुधवार को प्राचीन श्रीराम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नगरवासियों एवं भाजपा परिवार कुरूद की ओर से संत शिरोमणि रविदास जयंती की सबको बधाई दी गई। मंदिर परिसर में 151 दीप प्रज्ज्वलित कर भजन कीर्तन किया गया।

 इस मौके पर नपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्राकर ने बताया कि संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती को भाजपा इस बार उत्सव के रूप हर जगह मना रही है। ताकि राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर भाजपा नेता कुलेश्वर चन्द्राकर, त्रिलोकचंद जैन, भानु चन्द्राकर, मालकराम साहू, खिलावन यादव, कमलेश चन्द्राकर, सत्यम चन्द्राकर, समाजिक कार्यकर्ता केशव चन्द्राकर, रामायणलाल साहू, जितेंद्र चन्द्राकर, प्रवीण चंदेल, राजू चन्द्राकर, शशांक कृदंत, कुलेश्वर सिन्हा, लक्ष्मीकांत दिवेदी, उत्तम साहू, खिलेन्द्र साहू, प्रिंस चन्द्राकर आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट