धमतरी

नीलम चंद्राकर को जन्मदिन की बधाई देने लगा रहा समर्थकों का तांता
25-Jul-2026 3:44 PM
नीलम चंद्राकर को जन्मदिन की बधाई  देने लगा रहा समर्थकों का तांता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 25 जुलाई। कुरूद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर ने सैकड़ों समर्थकों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। पार्टी नेता, कार्यकर्ता, किसान, युवा, महिला, वरिष्ठजनों ने उन्हें बधाई और आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभी का मुंह मिठा कर आभार व्यक्त किया।

23 जुलाई को महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम धमतरी रोड कुरूद में आयोजित एक सादे समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीलम चन्द्राकर ने अपना जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। नीलम फ्रेंड्स क्लब से जुड़े युवाओं, पार्टी नेता, कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटा गया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए खास है, मुझे कुरुद विधानसभा के लोगों का स्नेह, बुजुर्गों का आशीर्वाद और बच्चों का प्यार मिला है। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से जन्मदिन पर प्राप्त शुभकामना, आत्मीय संदेशों से मैं अभिभूत हूँ, जनता का स्नेह और भरोसा उनकी असली पूंजी है, जो मुझे निरंतर सेवा-कार्य के लिए प्रेरित करती है।

 उन्होंने कहा कि हनुमान एग्रो के साथियों, मित्रों, परिजन, वरिष्ठजन, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासियों ने मेरे प्रति जो असीम स्नेह दिखाया उसके लिए मैं कृतज्ञ हूँ। ईश्वर से कामना करता हूँ कि आपकी शुभकामनाएं मुझे शक्ति दे कि मैं अपनी सभी जिम्मेदारियों को सफलता से पूरा कर कर सकूँ। नीलम के जन्मदिन पर  सुबह से शाम तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।  सभी आगंतुकों का मिठाई खिलाकर स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर छाया विधायक तारणी चंद्राकर ,रमेशर साहू, लोकेश्वर, कामराय साहू, सोहेन्द्र सिंह गुरुदत्ता, बिसौहा राम साहू, मुकेश, गोपीकिशन, विजेंद्र, डोमार साहू, जानसिंग यादव, देवव्रत साहू, चन्द्रप्रकाश देवांगन, भानु बैंस, देवराम, भागीरथी, हरप्रसाद, घसियाराम साहू, हेमंत नवरंगे, झम्मन दीवान, टीकाराम ध्रुव, कमलेश्वरी ध्रुव, छन्नू यादव, सौरभ पाल, राजू साहू, अशोक, मोहेन्द्र, मित्रभान, पुष्पेंद्र, शंकर साहू, युवराज, मोंटू चंद्राकार, अभिषेक ठाकुर, हरीश साहू, संध्या साहू सहित बड़ी संख्या में कुरूद विधानसभा के कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट