धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 22 जुलाई। सहकारी समितियों और पशुपालकों के सामूहिक प्रयासों से धमतरी जिला छत्तीसगढ़ में श्वेत क्रांति के उभरते मॉडल के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहा है। यह परिवर्तन केवल दूध उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है। जिससे किसानों की आय वृद्धि, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण रोजगार के अवसर मिल रहा है। इसमें कुरुद क्षेत्र ने सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है।
ज्ञात हो कि कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने सिचाई विभाग के एक पुराने भवन को दुरुस्त करा 2015 मंत्री अजय चन्द्राकर ने भाठागांव में शीत केन्द्र की शुरुआत कराई थी। तब से क्षेत्र में आधुनिक पशुपालन और वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन का व्यापक अभियान शुरू किया गया।
क्षेत्रवासियों को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए विधायक श्री चन्द्राकर द्वारा उठाए गए कदमों से अब क्षेत्र में हथकरघा, मछली, मुर्गी पालन, बढाई, राजमिस्त्री, इलेक्ट्रॉनिक, पलम्बर, पेंटिंग एवं दुग्ध उत्पादन जैसे कामों से जुडकर सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला है। उन्हीं के प्रयास से कुरुद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भाठागांव में मिल्क कूलर इकाई, मिल्क टैंकर तथा अन्य अधोसंरचनात्मक विकास के लिए अनुपूरक बजट 24-25 में नवीन दुग्ध शीतलीकरण केंद्र की स्थापना हेतु 294.50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्या. द्वारा संचालित दुग्ध शीत केन्द्र में कुरुद विधानसभा के ग्राम मोंगरा, कातलबोड़, चर्रा बंजारी, राखी, बगौद थूहा, कोलियारी, नवागॉव, मौरीकला, नारी, कठौली, गोजी, खर्रा, परस_ी, धूमा, दर्रा, सोनपुर, आलेखुटा, कोडेबोड चिंवरी, रावनगुड़ा, संकरी कोड़ापार, खुसरेंगा, मुरा, सिरसिदा, चारभाठा, गुदगुदा, परेवाडीह, भेंडरी, गिरौद, सौंगा, अरौद, बोडऱा, राकाडीह, नवागांव, भोथीडीह, बूढ़ेनी, परसूट्ठी, अमलीभाठा, परेवाडीह, मोहरेंगा, करेली, हरदी, बेलौदी, धौराभाठा, कुंडेल, खैरझिटी, मेघा, करेली छोटी, सांकरा, कुर्रा आदि गाँव के पशुपालकों से समितियों के माध्यम से संग्रहित 3 से 4 हजार लीटर दूध की आवक हो रही है। यहाँ प्रतिदिन संग्रहित दुध को उपचारित कर राजधानी भेजा जाता है। जिसके चलते क्षेत्र के 15 सौ लोगों को रोजगार और 2 लाख रुपये की आवक होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था समृद्ध हो रही है। इसी तरह भखारा क्षेत्र के सेमरा में भी 2 हजार लीटर क्षमता वाला मिनी प्लांट लगाया गया है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि डेयरी विकास केवल कुरूद और धमतरी तक सीमित न रहे, बल्कि नगरी, मगरलोड तथा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को भी इसका लाभ मिले। नई दुग्ध समितियों के गठन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और तकनीकी सहयोग के माध्यम से दूरस्थ गांवों में भी संगठित डेयरी व्यवसाय का विस्तार किया जा रहा है।इससे छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए अतिरिक्त आय का स्थायी स्रोत तैयार हो रहा है तथा ग्रामीण युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।