धमतरी

कांग्रेसियों ने किया इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत
13-Jul-2026 3:10 PM
कांग्रेसियों ने किया इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 13 जुलाई। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा चलाये गये आंदोलन छात्रों की गूँज को गति देने अल्पसंख्यक विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी प्रदेश में छात्र संवाद शुरू करने छत्तीसगढ़ पहुंचने पर उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। 

रायपुर से 12 जुलाई को बिलासपुर में आयोजित छात्रों की गूँज कार्यक्रम के लिये सडक़ मार्ग से नवागढ़ विधानसभा के नांदघाट पहुंचे अल्पसंख्यक विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का कांग्रेसी नेता आरिफ बांठिया, अमित जैन एवं किसान कांग्रेस पदाधिकारी के नेतृत्व में आतिशबाजी और गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि देश में राहुल गांधी पहले नेता हैं जिन्होंने छात्रों का मुद्दा उठाया है, शिक्षा में भ्रष्टाचार कर लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करा दर्जनों बच्चों की जान ले ली गई।

शिक्षा के भविष्य को बचाने नेता विपक्ष द्वारा चलाये गये आंदोलन छात्रों की गूँज को गति देने के लिये अल्पसंख्यक विभाग देश के कई छात्र केंद्रित शहरों में छात्र संवाद शुरू किया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन,भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल, रंजीत बेदी, गुलजेब अहमद मौजूद थे। स्वागत करने वालों में अमित जैन, आरिफ बांठिया, देवेंद्र साहू, अश्वनी अनंत, गणेश राजपूत, इमरान खान, लाला कटारे, लक्की निषाद, संजू ध्रुव, उमेश जांगड़े, सुनील अनंत, रूपेंद्र राजपूत, वकील बांठिया, पेटल पाल, धनु कटारे, संजू ध्रुव, अलीम, अफजल बांठिया आदि शामिल थे।


अन्य पोस्ट