धमतरी

कुरुद स्टाप डैम में शुरू होगी बोटिंग सुविधा, पीआईसी की बैठक में कई निर्णय
08-Jul-2026 8:18 PM
कुरुद स्टाप डैम में शुरू होगी बोटिंग सुविधा, पीआईसी की बैठक में कई निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 8 जुलाई। नगर पालिका कुरूद में पीआईसी की बैठक हुई, जिसमें स्टाप डैम सौंदर्यीकरण एवं बोटिंग सुविधा शुरू कराने सहित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श कर जनहित से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लिया गया।

नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर की अध्यक्षता में आहुत बैठक में हरियाली सप्ताह मनाने, 15 अगस्त तक भारत माता की प्रतिमा स्थापित कर चौक सौंदर्यीकरण, अध्यक्ष निधी से केनाल रोड भारत माता चौक से लोक निर्माण कार्यालय तक सौदर्यीकरण कराने एवं स्टाप डैम का कायाकल्प कराकर नई लाइटिंग के साथ बोटिंग सुविधा शुरू कराने का फैसला लिया गया।

 बैठक में नगर विकास के लिए 10 बिंदुओं वाले एजेण्डे में शामिल अध्यक्ष एवं पार्षद निधि से वार्डों मे मूलभूत कार्य एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, उपाध्यक्ष देवव्रत साहु, मिथलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, सीएमओ महेन्द्र गुप्ता मौजूद थे।

इसके पूर्व नव नियुक्त एल्डरमेन भानु चन्द्राकर, खिलावन यादव, चन्द्रकुमार चन्द्राकर, खिलेन्द्र देवांगन, महावीर साहू को एसडीएम नभसिंह कोसले ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष श्रीमती चन्द्राकर ने परिषद के नये सदस्यों का स्वागत करते हुए बिजली वाहन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पार्षदगण रजत चन्द्राकर, मनीष साहु, रवि मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर, कृष्णकांत साहू, धनेश्वरी निर्मलकर, संजु चन्द्राकर, रोमन, सुशील देवांगन, कमलेश चन्द्राकर, प्रवीण रेड्डी, राजू चन्द्राकर आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट