धमतरी

कुण्डेल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ने उठाया लाभ
26-Jun-2026 3:12 PM
कुण्डेल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ने उठाया लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 26 जून। मगरलोड जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुण्डेल में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर अपना उपचार कराया।

 बुधवार को मेघा भाजपा मंडल एवं युवा मोर्चा द्वारा विधायक अजय चंद्राकर के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हेल्थ कैंप लगाया गया। जिसमें बीएमओ डॉ.शारदा ठाकुर, मनोज पटेल एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने बीपी, शुगर, नेत्र परीक्षण तथा गैर-संचारी रोगों की जांच कर मरीजों को दवा और आवश्यक परामर्श दिया। स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे आसपास गाँव के सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने कहा कि विधायक अजय चंद्राकर ने विधानसभा क्षेत्र के विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में सडक़ों का व्यापक जाल बिछा, विद्युत सुविधाओं का विस्तार हुआ, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिली तथा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि श्री चंद्राकर का संपूर्ण राजनीतिक जीवन जनसेवा, विकास और सुशासन के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर स्वास्थ्य शिविर जैसे सेवा कार्य आयोजित करना उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है।

पूर्व जनपद अध्यक्ष श्याम साहू ने स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आह्वान किया। जिला पंचायत सभापति मीना-डेमू साहू ने अंत में स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

 इस मौके पर जनपद सदस्य सरिता कश्यप, अनीता देशमुख, सरपंच यशोदा साहू, छबिलाल साहू, विजय निषाद, मेषराम साहू, गोपी पाल, लोमस बैरागी, संतोष साहू, महेश, खिलेश साहू, पवन सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट