धमतरी

शोभायात्रा निकाल माहेश्वरी समाज ने मनाई महेश जयंती
23-Jun-2026 7:22 PM
शोभायात्रा निकाल माहेश्वरी समाज ने मनाई महेश जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 23 जून। माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के उपलक्ष्य में कुरूद माहेश्वरी समाज द्वारा 21 से 23 जून तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें पूजा अर्चना शोभायात्रा, प्रतिभा सम्मान, अतिथि उद्बोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि शामिल हैं।

मंगलवार को सुबह जलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान महेश की प्रतिमा का अभिषेक पूजन उपरांत महाआरती की गई। महेश चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो थाना चौक, पुराना बाजार, सरोजिनी चौक, राम मंदिर, गांधी चौक होते हुए माहेश्वरी भवन पहुंची। जहां प्रदेश जनगणना प्रभारी सुभाष भ_र, संयुक्त मंत्री महिला संगठन अनुराधा सारडा, आईटी सेल प्रभारी अमित गिलड़ा, भारतीय युवा संगठन के राजेश मंत्री आदि अतिथियों का अध्यक्ष नवल किशोर केला, सचिव विजय केला आदि ने फ़ूल मालाओं से स्वागत किया।

इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गीत संगीत और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छोटे बच्चों ने सबका ध्यान खींचा। सामाजिक प्रतिभा एवं नई बहू और बुजुर्गों का सम्मान किया गया। साथ ही अस्पताल जाकर मरीजों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर रमेश केला, नीतू, हेमा केला, आशीष केला, श्याम चांडक, हरिश केला, अरुण, कैलाश, सुरेश केला, भंवर लाल, हितेंद्र केला, रामकिशोर,  मनोज, संजय केला अनमोल किशन केला, प्रतीक, सचिन, प्रीति केला, गोविंद, मनीषा, पूनम, वर्षा, हनी, रोशनी, पदमा, चंचल, शिल्पा, स्नेहा सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।  


अन्य पोस्ट