धमतरी

कुरुद के कृषक मेले में मिली किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त
21-Jun-2026 8:06 PM
कुरुद के कृषक मेले में मिली किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 21 जून। कृषि मंडी में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करते हुए पीएम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। साथ ही कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों का सम्मान भी किया गया।

शनिवार को कृषि उपज मंडी कुरूद में कृषक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल से किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करने के सीधा प्रसारण दिखाया गया।

मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती भविष्य की आवश्यकता है। रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर किसान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य और टिकाऊ कृषि व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को खेती के लिए समय पर संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं और उन्हें आर्थिक मजबूती मिल रही है। इस मौके पर हर्षवर्धन चंद्राकर, पुष्पक साहू, रमन साहू आदि किसानों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम में कुरुद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर,नगर पंचायत भखार अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, मगरलोड जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, कुरुद जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, जनपद सभापति सिंधु बैस, चंद्रशेखर चंद्राकर, डागेश्वर सोनकर, चैनसिंह साहू,तहसीलदार सूरज बंछोर, राजकुमार रात्रे, जितेन्द्र सोनकर, कौशल पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट