धमतरी

कुरुद की अनन्या ने कैंब्रिज में प्रस्तुत किया अपना रिसर्च पेपर
19-Jun-2026 3:04 PM
कुरुद की अनन्या ने  कैंब्रिज में प्रस्तुत किया अपना रिसर्च पेपर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 19 जून। कैंब्रिज इग्लैंड के 7वें इंटरनेशनल कॉन्फ्रेस में नगर की होनहार बेटी अनन्या मगर ने अपना रिसर्च पेपर यू आर द वन फॉर मी अमाटोनॉर्मेटिविटि एटीट्यूड ईन इंडियन कॉन्टैक्ट्स विषय पर ऑन रिसर्च इन साइकोलॉजी पेपर का प्रस्तुतिकरण किया गया।

जिसमें प्रतिष्ठित संस्थान आईसीआरपीसीओएनएफ. ने अनन्या को प्रमाण पत्र और रिसर्च पेपर का प्रकाशन का प्रस्ताव दिया है।  ज्ञात हो कि इस विषय पर यह विश्व का तीसरा और भारत में पहला रिसर्च पेपर है जो अमाटोनॉर्मेटिविटि  पर आधारित है। जिसका अर्थ है कि एक ऐसी सामाजिक अवधारणा जिसके अनुसार व्यक्ति को खुश रहने के लिए या सफल रहने के लिए रोमांटिक संबंध या विवाह संबंध की आवश्यकता होती है। यह सोच रोमांस और विवाह को सबसे ऊपर मानती हैं और अन्य प्रकार के रिश्तों जैसे कि दोस्ती, परिवार आदि को क्रमतर आंकती हैं। कैंब्रिज युके के 7वें इंटरनेशनल कॉन्फ्रेस में 7 जून 2026 को अपना रिसर्च पेपर पढऩे वाली अनन्या यहाँ एक निजी स्कूल संचालक गोविंद-वनिता मगर की बेटी हैं। उसकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने बधाई एवं आगे के शोध कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं है।


अन्य पोस्ट