धमतरी

सरपंच संघ ने चलाया हरियर ग्राम अभियान
17-Jun-2026 8:19 PM
सरपंच संघ ने चलाया हरियर ग्राम अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 17 जून। ग्राम पंचायत गोजी में पंचायत और ग्रामीण समाज के सहयोग से सरपंच संघ कुरूद द्वारा सघन वृक्षारोपण किया गया। जिसके तहत विभिन्न प्रजाति के पौधे लगा उनके वृक्ष बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया गया।

कुरुद जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत गोजी में आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम में जिला सरपंच संघ अध्यक्ष टिकेश साहू ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर साहू के नेतृत्व में हरियर ग्राम  अभियान के तहत गोजी के शीतला तालाब, रामसागर और दर्री तालाब में नारियल सहित विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाये गए।

 संघ के दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि सरपंच संघ द्वारा नशा मुक्ति और प्रर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत सभी पंचायतों में इससे संबंधित कार्य योजना लागू की गई है। इसकी शुरुआत गोजी से की गई है।

पौधरोपण के बाद सभी ने इनके वृक्ष बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरपंच ओमप्रकाश साहू,जयमित्र साहू, ओमप्रकाश, भेपेंद्र साहू, ग्रामीण अध्यक्ष बरातूराम साहू, साहू समाज अध्यक्ष हुमेश साहू, सतीश साहू पंच टेमिन साहू, परस साहू, अनुसुइया, गायत्री साहू, कृष्ण कुमार, राजेंद्र साहू, लता साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


अन्य पोस्ट