धमतरी

मगरलोड के गांवों में विधायक का जनसंपर्क विकास कार्यों का लोकार्पण भी
16-Jun-2026 4:10 PM
मगरलोड के गांवों में विधायक का जनसंपर्क  विकास कार्यों का लोकार्पण भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 16 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ग्राम सौंगा, अरौद एवं गिरौद में जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

कुरूद विधानसभा अंतर्गत मगरलोड ब्लॉक के ग्राम सौंगा, अरौद एवं गिरौद में जनसंपर्क अभियान के तहत पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री चंद्राकर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को सिलसिले वार गिनाते हुए क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने जनहित से जुड़े विषयों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक पहल की। इस मौके पर विधायक ने अरौद के नवीन पंचायत भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विधायक का गजमाला से अभिनंदन किया। उन्होंने जनसेवा और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के अपना संकल्प दोहराया।  इस अवसर पर जनपद सभापति नंदनी रेखराज साहू, राजेश साहू, मंडल प्रभारी होरीलाल साहू, अध्यक्ष कल्याण राजपूत, संतोष सोनी, शुभम शर्मा, इंद्रजीत दिग्वा, सरपंच पेखन साहू, रिखीराम साहू, सुरेश साहू, राजेश, साधुराम, प्रेमलाल रामस्वरूप साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट