धमतरी

गंगरेल बांध में साइकिल रेसिंग स्पर्धा, महाराष्ट्र प्रथम
14-Jun-2026 4:22 PM
गंगरेल बांध में साइकिल रेसिंग स्पर्धा, महाराष्ट्र प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 14 जून।
धमतरी जिले के गंगरेल बांध में राष्ट्रीय स्तर की साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा जैसे राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। अलग-अलग कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार महाराष्ट्र, राजनांदगांव, रायपुर और धमतरी के प्रतिभागियों को प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह रविवार साढ़े 6 बजे हुआ। जिसमें गंगरेल बांध से कोटाभर्री मुड़पार, बरारी, रुद्री होते हुए वापस गंगरेल में समाप्त हुई। लगभग 12 किलोमीटर के इस रेस में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा जैसे राज्यों से प्रतिभागी पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ के भी विभिन्न जिलों से बालक बालिकाओं ने अपना प्रदर्शन दिखाया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। साथ ही युवाओं एवं महिलाओं की रेस भी अलग-अलग आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में 5 से 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 2 से 12 किलोमीटर की दूरी निर्धारित की गई थी। पुरुष वर्ग गियर साइकिल प्रथम सिद्धेश पाटील महाराष्ट्र, दूसरा रेहान शेख महाराष्ट्र, तीसरा आयुष हरियाणा, चौथा गोपाल हरियाणा, पांचवा नवीन राठी हरियाणा, छठवां अतुल प्रधान रायगढ़, नान गियर में पहला नंदकिशोर राजनांदगांव, दूसरा साजन कुर्रे रायपुर, तीसरा राजेश सिंह बालोद, चौथा संतोष गुप्ता बिलासपुर, पांचवा कमल बालोद, छठवां करण यादव धमतरी रहे। इसी तरह महिलाओं में गियर सायकल प्रथम जीनत महाराष्ट्र, द्वितीय हरविंदर हरियाणा, नॉन गियर में पहला गोमती साहू, रायपुर दूसरा किरण साहू बालोद, तीसरा नम्रता नेताम धमतरी, इंद्राणी धमतरी रही। बच्चों में वेद प्रकाश, डिगेश नेताम, वासु साहू, हेमंत साहू, तनिष्का खंडेलवाल, वनिका कावडे, सोनम नेताम, गणिका तारक, खिलेंद्र सिन्हा, युवराज, लक्ष्य, रोहन विश्वकर्मा और काव्यांश विजेता रहे।
 पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर अतिथि पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, हेमलता शर्मा, उदयभान सिंह चौहान, जागेंद्र साहू आदि शामिल हुए। निर्णायक में राकेश साहू चंद्रशेखर बंदे पीतांबर सिंह और संजय पवार रहे। जय माँ कामाख्या जन कल्याण सेवा समिति धमतरी से जुड़े आयोजक खुबलाल ध्रुव ने बताया कि गंगरेल बांध की प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता जिले के खेल इतिहास की एक यादगार प्रतियोगिता साबित हुई। इसके माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ साइकिलिंग को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।


अन्य पोस्ट