धमतरी

मगरलोड में विधायक ने किया उच्चस्तरीय पुल का शिलान्यास
07-Jun-2026 4:10 PM
मगरलोड में विधायक ने किया उच्चस्तरीय पुल का शिलान्यास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 7 जून। मगरलोड जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदना से चमसूर मार्ग पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक अजय चन्द्राकर ने किया। इस मौके पर उन्होंने परसट्टी में बिहान अजीविका मिशन के तहत मशरूम उप क्षेत्र परियोजना का भी शुभारंभ किया।

 कुरुद विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चंदना चमसूर के बीच के नाले में 58.77 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उच्चस्तरीय पुल का विधायक अजय चन्द्राकर ने शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास आवागमन की सुविधा और ग्रामीणों की मांगों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जनपद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। यह पुल बनने के बाद क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। परसट्टी में मशरूम उप क्षेत्र परियोजना का शुभारंभ करते हुए पूर्व मंत्री श्री चन्द्राकर ने कहा कि आज महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की शुरुवात हो रही है। इससे जुडकर महिलाएँ अपने परिवार को आर्थिक सबल और खुद को आत्मनिर्भर बना सकती है। गांव की अन्य माता बहनें भी  सशक्त और सक्षम बन सकती हैं?। ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए विधायक एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति मीना डेमू साहू, जनपद सदस्य राजेश साहू, अनीता देशमुख, सरिता कश्यप, नंदनी साहू, हेमलता ध्रुव, सरपंच जीवन यादव, देवचरण साहू भाजपा नेता कल्याण राजपूत, श्याम साहू, होरीलाल साहू, नेमसिंह ठाकुर, डोश्वर सोनकर, मूलचंद साहू, प्रीतराम देवांगन, कुशलकांत, हृदय साहू, टोपराम सोनकर, टोमन साहू, जीवन यादव, देवचरण साहू, केंवरा अवध साहू, खेमू, छबि साहू, डारेंद्र साहू, हेमंत साहू, संतोष सोनी, तोसन साहू, शुभम शर्मा, दूजराम साहू, बिजेंद्र पटेल, घनश्याम साहू, पन्ना, सतीश, वेदराम, लाला, हेमलाल, प्रदीप साहू, दानेश्वर, प्रदीप सिन्हा, लेदु वर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट