धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 4 जून। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने कुरुद क्षेत्र सहित धमतरी एवं महासमुन्द जिला के विभिन्न शाखाओं में कार्यालय भवन निर्माण हेतु ढाई करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की है।
ज्ञात हो कि कुरुद विधानसभा के कुछ बैंक शाखाओं की लंबित मांगों को स्वीकृति प्रदान करते हुए अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने बैंक शाखा दरबा के लिए 60.70 लाख रूपय, शाखा नारी 52.25 लाख, शाखा कोर्रा हेतु 50 लाख एवं धमतरी में शाखा भवन के उन्नयन एवं जिला नोडल कार्यालय निर्माण हेतु 38.82 लाख रूपये मंजूर किये हैं। इसी तरह महासमुन्द जिला के शाखा झलप में कार्यालय निर्माण हेतु 60 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
अध्यक्ष श्री सिन्हा ने बताया कि केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमीत शाह के निर्देश एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने का काम तेजी से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बैंक शाखा झलप के लिए दानदाता बलविन्दर सिंह सलूजा, गोल्डी सलूजा एवं सुभाष पटेल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैंक कार्यालय भवन हेतु 2604 वर्गफीट जमीन दान में दी गई है। उसी जमीन पर भवन तैयार करने राशि स्वीकृत की गई है। इससे दानदाताओं की भावनाओं का सम्मान हुआ है।
अध्यक्ष श्री सिन्हा, उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप एवं बैंक प्रबंधन द्वारा दानदाताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की गई है कि बैंक के स्वयं के शाखा भवन होने पर वे आधुनिक साज-सज्जाओं से परिपूर्ण होंगे तथा वहां ग्राहकों को अच्छी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होगी। इस काम के लिए संबंधित बैंक प्रबंधन तथा कर्मचारी यूनियनों ने अध्यक्ष महोदय के प्रयासो के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया है।


