धमतरी

कुरुद विस के चारों मंडल में प्रभारियों की नियुक्ति
02-Jun-2026 6:22 PM
कुरुद विस के चारों मंडल में प्रभारियों की नियुक्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 2 जून। संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा जिले के 13 मंडलों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इस नई सूची को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आगामी चुनावी एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।      

  जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस के मार्गदर्शन, महामंत्री महेंद्र पंडित एवं राकेश साहू की अनुशंसा से जारी सूची सूची के अनुसार कुरुद विधानसभा के चारों मंडल में अनुभवी और ऊर्जावान लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुरूद भाजपा मंडल में कुलेश्वर चंद्राकर को प्रभारी एवं घनेश्वर साहू सह-प्रभारी बनाया गया है। मेघा मंडल में होरीलाल साहू को प्रभारी एवं डागेश्वर सोनकर सह-प्रभारी बने है।

भखारा मंडल में आनंद यदु को प्रभारी एवं छत्रपाल बैस को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिर्री मंडल में पुष्पेंद्र साहू को प्रभारी एवं जीवन साहू को सह-प्रभारी बनाया गया है।  इस नई ताजपोशी से पार्टी संगठन को मंडल एवं बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों ने नव नियुक्त प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों से संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के समन्वय तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने की अपेक्षा की है।


अन्य पोस्ट