धमतरी

सीजी क्रिकेट प्रीमियर लीग में हरीश करेंगे छत्तीसगढ़ी कॉमेंट्री
02-Jun-2026 4:04 PM
सीजी क्रिकेट प्रीमियर लीग में हरीश करेंगे छत्तीसगढ़ी कॉमेंट्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 2 जून। दुनिया भर में छत्तीसगढ़ी बोली की मिठास को परोसने के लिए सीजी स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 3 में लाइव छत्तीसगढ़ी कामेंट्री करने के लिए कुरुद के हरीश देवांगन का चयन किया गया है।                      

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ छत्तीसगढ़ी  कामेंट्री के लिए आवेदन आमंत्रित किया था जिसमें अपनी खेल उपलब्धियां व 2 मिनट का ऑडियो कमेंट्री भेजना था सीएससीएस की निर्णायक ज्यूरी ने हरीश देवांगन स्पोर्ट टीचर व अंपायर स्टेट क्रिकेट संघ का चयन कामेंट्री के लिए किया है। आईपीएल मैचों में प्रादेशिक भाषा की कामेंट्री को मिली लोकप्रियता को देखकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने भी छत्तीसगढ़ी बोली भाषा की मिठास को देश दुनिया में परोसने के लिए आखों देखा हाल सुनाने का अभिनव पहल की है। इसकी शुरुआत सीसीपीएल सीजन 3 से होगी।

 छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ इसके लिए चयनित क्रिकेट खिलाडिय़ों को 6 टीमों में विभाजित कर रायगढ़ लाइंस, रायपुर राईनोस, बिलासपुर बुल्स, बस्तर बायसन, सरगुजा टाइगर्स, राजनांदगांव पैंथर्स की टिमो में शामिल होकर खिलाडियों को प्रदर्शन का अवसर प्रदान करता हैं। इस मंच के सहारे प्रदेश के युवा आईपीएल, रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी, राष्ट्रीय टीम के लिए अपना रास्ता तैयार कर सकते हैं। इन मैचों में खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आईपीएल की टीमों के लिए होता हैं।

प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की व्यवस्था बनाने का श्रेय स्टेट क्रिकेट संघ चेयरमैन बलदेव सिंह भाटिया, विजय शाह और संघ के पदाधिकारीओ को जाता है।

अपने चयन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हरीश देवांगन ने कहा कि खिलाड़ी के प्रदर्शन को अपने शब्दों में पीरोकर खेल प्रेमियों तक पहुंचना एक कमेंटेटर का कर्तव्य होता है। संघ ने मुझे छत्तीसगढ़ी की गुरतुर बोली को अपने शब्दों में पिरोकर कामेंट्री के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए चुना है इसके लिए मैं बहुत खुश हूँ।


अन्य पोस्ट