धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 30 मई। मोर गांव-मोर पानी, मोर तरिया-आय के जरिया जैसे लुभावने नारे के साथ कुरुद जनपद के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत तालाब निर्माण का काम कराया जा रहा है। जिसमें गाँव के मजदूरों को रोजगार मिल रहा है।
कुरुद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत इर्रा में नया तालाब बनाने मनरेगा के तहत 17 लाख 56 हजार रुपये मंजूर किया गया है। जिसके तहत यहां विगत दिनों से मजदूर नया तालाब बनाने के काम में जुटे हुए हैं। गांव के लिए तैयार हो रही परिसंपत्ति निर्माण में पुरी इमानदारी से काम करने वाले लोगों का सम्मान करते पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजेश बर्मन, गोपाल, उषा, रामकुमार, शारदा, संतोषी, रामेश्वर, छबिलाल, अरुण, कल्याणी, हिमाचल, हेमकुमार गूरुदयाल, धनेश्वरी सहित 60 मजदूरों को प्लास्टिक का धमेला देकर पुरस्कृत किया।
इस मौके पर जनपद अध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजना लागू की है, जिसका उद्देश्य नारी शक्ति का आत्मनिर्भर बनाना है। गाँव में नया तालाब बनाकर महिला समूह को मछली पालन, मखाना और ढेंस की खेती करने आबंटित किया जाएगा। इसीलिए इसे मोर तरिया आए के जरिया कहा जा रहा है। इस अवसर पर सरपंच यामिनी साहू, नीराबाई साहू, दामेश्वरी, जयंती, खिलेश्वरी, यामिनी, गंगाराम, राधे, छबिलाल, लेखराम लक्ष्नी, चित्ररेखा, छबिलेश, सूर्यकांत, प्रीति प्रकाश, रामस्वरूप, भावप्रकाश, यशवंत, संजय, गयाराम, कामता साहू, पुष्पलत, राधा, रोहणी, सरोज, बसंती, अंजनी, ममता, कौशिल्या साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


