धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 21 मई। कांग्रेस भवन कुरूद में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में भी मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस जनों ने उनके बताये मार्ग पर चलने और आतंकवाद का हमेशा विरोध करने का संकल्प लिया।
धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्टी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने और उन्होंने देश के विकास, विज्ञान, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वें एक ऐसे दूरदर्शी नेता भी थे जिन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने नींव रखी। लेकिन दुर्भाग्य से 1991 में आज ही के दिन तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लकेश्वर साहू, पूर्व नपं अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, नपा उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, नेताप्रतिपक्ष डुमेश साहू, पार्षद उत्तम साहू, अशीष शर्मा, चन्द्रप्रकाश देवांगन, रघु सोनी, मनोज अग्रवाल, तूकेश साहू, योगेश साहू, कुलदीप कश्यप, चोवा साहू, योगिराज चन्द्राकर, योगेश साहू, युवराज साहू, नरेंद्र सोनवानी, तुलेश साहू आदि उपस्थित थे।


