धमतरी

डीजल-पेट्रोल की कमी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
17-May-2026 9:55 PM
डीजल-पेट्रोल की कमी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कुरुद, 17 मई। पीसीसी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद के तत्वाधान में डीजल-पेट्रोल की कमी के विरोध में कांग्रेसी नेताओं ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार पर नाकामी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

 रविवार को कुरुद बायपास स्थित एक पेट्रोल पंप पर हाथों में तख्ती लिए पहुंचे कांग्रेसियों ने ईधन संकट के लिए केन्द्र सरकार की अदूरदर्शिता को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि मोदी सरकार की नाकामी के चलते आम जनता को पेट्रोल पंप में लाइन लगाकर खड़े रहना पड़ रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की जनता पूछ रही है कि ये डबल इंजन की सरकार किस काम की है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने बताया कि मोदी राज में जनता मंहगाई, बेरोजगारी, भष्टाचार से तंग आ गई है, किसान खाद बीज के लिए, जनता गैस और डीजल पेट्रोल के लिए, युवा वर्ग नौकरी के खातिर कतार में खड़े हैं। लेकिन सरकार जुमलेबाजी में व्यस्त है।

जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर, युकां अध्यक्ष देवव्रत साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महिम शुक्ला आदि नेताओं ने जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर तपन चंद्राकर, डुमेश साहू, रजत चंद्राकर, मनीष साहू, आशीष शर्मा, प्रमोद साहू, मनोज अग्रवाल, जानसिंग यादव, पप्पू राजपूत, उत्तम धुर्व, रवि शर्मा, संतोष प्रजापति आदि कांग्रेसी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट