धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 12 मई। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस गाँव-गाँव में अपना संगठन विस्तार का कार्यक्रम चला रही है। जिसके तहत कुरुद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिम शुक्ला की अगुवाई में पांच गाँवों की बैठक हुई। जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की रीति-नीति को जन जन तक पहुंचाने और नये लोगों को संगठन में जोडऩे का मंत्र बताया।
कुरुद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ग्राम मोगरा, परसवानी, नवागांव, उमरदा, कोकड़ी में बूथ और ग्रामीण स्तरीय संगठन बनाने कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष महिम शुक्ला जिला महामंत्री रमेसर साहू, राजकुमारी दीवान, कांशीराम कंवर, चमार सिंह, विक्रम ठाकुर, ब्लॉक महामंत्री चन्द्रप्रकाश देवांगन, पन्ना साहू, लव चंद्राकर, लेखराम, खेदुराम साहू, मंडल अध्यक्ष भीखम यादव, भानु प्रताप बैस सेक्टर अध्यक्ष कुलदीप कश्यप रविंद्र साहू रूपेश चंद्राकर ने बुथ एवं पंचायत संगठन के महत्व एवं आवश्यकता के बारे में बताते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का टिप्स दिया।
वरिष्ठ नेताओं की बाते सुन ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने मेहनत और लगन से संगठन विस्तार का लक्ष्य हासिल करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े लोग मौजूद थे। ब्लॉक अध्यक्ष श्री शुक्ला ने बैठक में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन सृजन अभियान में ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया।


