धमतरी

नारी शक्ति वंदन अधिनियम, विरोधी दलों का पुतला फूंका
29-Apr-2026 3:25 PM
नारी शक्ति वंदन अधिनियम,  विरोधी दलों का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 29 अप्रैल। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर कुरुद विधानसभा के चारों भाजपा मंडल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित नहीं करने पर भाजपा की सभी ईकायों द्वारा विपक्षीय दलों का पुतला दहन किया गया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने इस कृत्य को रोकने का असफल प्रयास किया।

  मंगलवार शाम कारगिल चौक कुरूद में महिला मोर्चा कुरूद मंडल, युवा मोर्चा मंडल द्वारा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके आदि दलों का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने देश की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने में बाधक बनी सियासी पार्टियों को जमकर कोसा। इसी प्रकार भखारा, सिर्री, मेघा मंडल में भी विपक्षी दलों का पुतला जलाया गया। इसी प्रकार नगर पालिका कुरुद में भी इस मुद्दे को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, त्रिलोक चंद्र जैन, कृष्णकांत साहू, भानु चंद्राकर, सत्यम चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, प्रभात बैस, योगेश साहू, महेंद्र गायकवाड़, सितेश सिन्हा, रवि मानिकपुरी, कविता चंद्राकर, केशव चंद्राकर, हिमांशु साहु, भारत साहू, बादल चन्द्राकर, युदेश्वर सिंह, रवि चन्द्राकर, भागवत देवांगन, ऋषभ सिंह, विवेक चन्द्राकर, आशु निर्मलकर, हेमराज विश्वकर्मा, राजू चन्द्राकर, विधा शर्मा, कमिथला साहू, लक्ष्मी रेड्डी, मानकी यादव, पुन्नी बैस, तिजिया ध्रुव, मीना राजपूत, राधा ढीमर, राजमती चक्रधारी, जया बैस, लीला राव, रजनी, बिमला साहू, शांति पदमावार, कमला साहू, तुलसी सेन, दुलिया सिन्हा, सेवती, गौरी कटारिया, चंद्रकला सिन्हा आदि सम्मिलित थे।


अन्य पोस्ट