धमतरी

कुरुद नपा पीआईसी बैठक में पेयजल-सफाई व्यवस्था पर जोर
27-Apr-2026 6:24 PM
कुरुद नपा पीआईसी बैठक में पेयजल-सफाई व्यवस्था पर जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 27 अप्रैल। ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था एवं वर्षा ऋ तु पूर्व नालियों की साफ-सफाई सहित नगर विकास से जुड़े 7 बिन्दुओं वाली कार्ययोजनाओं को हरी झंडी दिखाने नगर पालिका कुरूद में पीआईसी की बैठक हुई,  जिसमें सदस्यों ने विचार-विमर्श उपरांत स्वीकृति प्रदान की।

नगरपालिका में 27 अप्रैल को पीआईसी की बैठक अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत नॉन मिलेनियम सिटी प्लस अंतर्गत टाईड एव अनटाईड घटक के तहत् कार्य स्वीकृति हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने, ओव्हरहेड टैंक एवं सम्पवेल सफाई कार्य हेतु वार्षिक निविदा 5 लाख करने, प्रकाश व्यवस्था अंतर्गत ऑक्टेंगल स्ट्रीट पोल विस्तार के संबंध में शासन-प्रशासन को प्रस्ताव जाने, सफाई कर्मचारियों के उपादान भुगतान के संबंध में जानकारी,  उप मुख्यमंत्री घोषणान्तर्गत विद्युत स्काईलिफ्ट ट्रेलर माउण्टेन क्रय हेतु जेम पोर्टल में प्राप्त निविदा दर की स्वीकृति के संबंध में एवं आंगनबाड़ी केन्द्र कमांक 15 एवं 16 में कार्यकर्ता एवं सहायिका की चयन सूची अनुमोदन के संबंध में निर्णय लिये गए। प्रमुख रूप से ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था एवं बरसात से पहले नालियों की साफ-सफाई के लिए मेन पावर का इंतजाम करने के लिए अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने जोर दिया।

बैठक में उपाध्यक्ष देवव्रत साहु, सभापति मिथलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, सितेश सिन्हा, राजकुमारी ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, सलाहकार समिति सदस्य कविता चन्द्राकर, रवि मानिकपुरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेन्द्र गुप्ता, इंजीनियर श्री साहू, नवीन चन्द्राकर आदि कर्मचारी सम्मिलित हुए।


अन्य पोस्ट