धमतरी

जिपं सदस्य ने किया तालाब निर्माण का भूमिपूजन
24-Apr-2026 5:29 PM
जिपं सदस्य ने किया तालाब निर्माण का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 24 अप्रैल। जनपद पंचायत कुरुद अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंधौरीकला में विकसित भारत रोजगार गारंटी योजना के तहत नवीन तालाब निर्माण के लिए स्वीकृत 17.99 लाख रुपये से होने वाले कार्य का भूमिपूजन जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर ने पूजा-अर्चना कर किया। जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

सिंधौरीकला में निस्तारी समस्या का हल निकालने नया तालाब बनाने का निर्णय लिया गया। जिसका भूमिपूजन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे गर्मियों में पानी की समस्या कम होगी, साथ ही मवेशियों व सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर श्रमिकों को उनके गांव में ही रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। बनने के बाद तालाब का उपयोग मत्स्य पालन और सब्जी उत्पादन जैसी गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा, जिससे ग्रामीणों की आय बढ़ेगी।

इस अवसर पर सरपंच दुलार साहू, भीखम यादव, श्रीकांत मिश्रा, रामेश्वर साहू, भीखम यादव, भगत साहू, शेखन, छबि साहू, दीनुदास, नर्मदा बाई, लिकेश्वरी, रमेश्वरी, विनोद साहू, धनेंद्र, केवल, जितेंद्र, हेमनाथ, परमेश्वर साहू, भूपेंद्र धुर्व, गुलाबचंद, सरस्वती साहू सहित ग्रामवासी  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट