धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 23 अप्रैल। मनरेगा योजना के तहत कुरुद जनपद के तीन पंचायत में मोर गांव-मोर पानी, मोर तरिया-आय के जरिया महाअभियान के तालाब निर्माण के लिए 52 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। जिसका भूमिपूजन जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू ने कुदाल चलाकर किया।
जनपद पंचायत कुरुद अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा, जोरातराई और इर्रा में नया तालाब बनाने मनरेगा के तहत प्रत्येक पंचायत के लिए 17 लाख 99 हजार रुपये मंजूर किया गया है। गुरुवार को इसका भूमिपूजन करते हुए जनपद अध्यक्ष ने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजना लागू की है, जिसका उद्देश्य नारी शक्ति का आत्मनिर्भर बनाना है। इसी के तहत मनरेगा योजना के तहत तीन गाँव में नया तालाब निर्माण हेतु राशि स्वीकृत हुई है। जिसे पूरा कर महिला समूह को मछली पालन, मखाना और ढेंस की खेती करने आबंटित किया जाएगा। इसी आधार पर इसे मोर तरिया आए के जरिया कहा जा रहा है। इस अवसर पर सरपंच छबिलेश सिन्हा, सुर्यकांत साहू, प्रीतिप्रकाश साहू, रामस्वरूप साहू, भावप्रकाश, यशवंत, संजय, गयाराम, कामता साहू, पुष्पलता देवांगन, राधा सिन्हा, रोहणी साहू, सरोज, बसंती, अंजनी, ममता, कौशिल्या साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।