धमतरी

विधायक प्रतिनिधि ने किया प्याऊ घर का शुभारंभ
20-Apr-2026 8:48 PM
विधायक प्रतिनिधि ने किया प्याऊ घर का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 20 अप्रैल। भीषण गर्मी को देखते हुए नगरवासी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले फरियादियों की सुविधा के लिए तहसील कार्यालय के सामने पेयजल केंद्र का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी हरिशंकर सोनवानी के इस पहल का उद्देश्य राहगीरों, श्रमिकों एवं आमजन को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है।

सोमवार को कुरुद तहसील दफ्तर के आगे पचरीपारा गणेशोत्सव समिति के बैनर तले सडक़ किनारे सार्वजनिक प्याऊ घर खोला गया। जिसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, सुरेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने पूजा अर्चना कर किया गया।

अतिथियों ने इस नेक काज के लिए व्यस्थापक सोनवानी परिवार को साधुवाद देते हुए बताया कि धर्म शास्त्र में प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम माना गया है, इसांनो के साथ साथ हमें पशु पक्षियों की प्यास बुझाने का इंतजाम करना चाहिए।

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अग्रवाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह की पहल समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस व्यवस्था का सद उपयोग करते हुए स्वच्छता बनाए रखें।

आयोजक हरिशंकर सोनवानी ने बताया कि प्याऊ में प्रतिदिन स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने कावेरी वाटर प्लांट से करार किया गया है। जहाँ से कैन में भरकर शीतल एवं शुद्ध जल की नियमित सप्लाई होती रहेगी। प्याऊ की देखरेख एवं अन्य व्यवस्था के लिए कर्मचारी लगाएं गए हैं। इस दौरान भूपेन्द्र सिन्हा, अनुराग चन्द्राकर, पप्पू राजपूत, डुगेश साहू, जितेन्द्र चन्द्राकर, धनेश्वर धुर्व, केशव, गुलाब चन्द्राकर, पप्पू गायकवाड़ सहित  गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट