धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 19 अप्रैल। शारदा माता मैहर धाम के पीठाधीश्वर दाऊ सरकार के नगर आगमन पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशंकर सोनवानी की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने आतिशबाजी एवं फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। मंडली ने इस मौके पर माता सेवा से जुड़े भजन सुनाकर भक्तों को मुग्ध कर दिया।
शनिवार को सनसिटी स्थित श्याम कुंज में शारदा माता मैहर धाम मध्यप्रदेश के मुख्य पुजारी दाऊ सरकार का आगमन हुआ। जहाँ उनका भव्य अतिथि सत्कार किया गया। पीठाधीश्वर दाऊ सरकार ने अपने संदेश में कहा कि आप जिस आराध्य को मानते हो उसे सच्चे मन से रोज कुछ देर के लिए याद करो, तुम्हें सुख प्राप्ति और दु:ख से बाहर निकलने का रास्ता मिल जाएगा। इस मौके पर उनके साथ आई मंडली ने माता अराधना का संगीत मय भजन सुनाकर भक्त को झुमने पर विवश कर दिया।
इस मौके पर हरिशंकर शशि सोनवानी, संस्कृति सेजल, हर्षिल सोनवानी, तपन राखी चन्द्राकर, राजू पांडे, गोलू सिंग, श्याम साहू, लोकेश्वर सिन्हा, सुरेश अग्रवाल, कृष्णकांत साहू, मोंटू चंद्राकर, रघुनंदन साहू, भूपेंद सिन्हा, राजकुमार रात्रे, केशव चंद्राकर, धनेश्वर निर्मलकर, डुगेश साहू, जितेंद चन्द्राकर, रामू, सुनील बाजपेयी, रामजी, खेमू साहू, पप्पू राजपूत, उत्तम निषाद, देवेंद्र साहू, अखिलेश वैष्णव, रघु सोनी, तिलक भारती, रवि, मुकेश सोनवानी, पवन यादव, खिलावन निर्मलकर, संतोष साहू, दिनदयाल, देवनारायण, द्रोणेश, गौतम, किशोर, तिलक आदि ने महराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।


