धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 15 अप्रैल। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती अवसर पर चंडी मंदिर परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा का लोकार्पण एवं नगर के 14 प्रमुख स्थानों में पेयजल सुविधा हेतु पीव्हीसी पानी टंकियों का जल सेवा के रुप में नपा अध्यक्ष एवं पार्षदों ने शुभारंभ किया।
नगर पालिका कुरूद में अंबेडकर जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने नगरवासियों की ओर से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात नगर के चिन्हित स्थल बस स्टैंड, कारगिल चौक, नया बाजार, केनाल रोड, पोस्ट ऑफि़स, वीरनारायण चौक, नया सब्ज़ी बाजार, अटल आवास, पचरीपारा सहित विभिन्न 14 जगहों में पानी टंकी से जल सेवा की शुरुआत की गई। जिससे आमजनों को गर्मी सहज पानी उपलब्ध हो सकें।
नपा अध्यक्ष चन्द्राकर ने बताया कि हमारा नगर विधायक अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन में समस्त सुविधाओं से परिपूर्ण है। मूलभूत सुविधाओं की श्रृंखला में एक कड़ी और जोड़ते हुए पेयजल सुविधा का विस्तार किया गया है। अपने पहले कार्यकाल में विभिन्न वार्डों मे 16 पानी टंकियाँ लगाई गई थी, इस प्रकार 15 वार्डों वाले इस नगर में अब 30 पानी टंकियाँ चौबीस घंटे पानी उगल रही है। जिससे यहाँ टैंकर चलाने की जरूरत नहीं पड़ती। पानी टैंकर की आवश्यकता सिफऱ् शादी, शोक या सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों में ही होती है।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, पार्षद मिथिलेश बैस, सितेश सिन्हा, महेन्द्र गायकवाड़, मनीष साहू, कविता चन्द्राकर, रवि मानिककपुरी, अर्जुन ध्रुव मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, योगेन्द्र सिन्हा, सुनील चन्द्राकर, प्रभात बैस, मालकराम साहू, किशोर यादव, सत्यम चन्द्राकर, कमल शर्मा, खेमराज सिन्हा, रवि चन्द्राकर, प्रवीण शर्मा, धनेश्वरी निर्मलकर, केशव चन्द्राकर, भूमिका सिन्हा, सुरेखा चन्द्राकर, चित्रलेखा टंडन, अनुराधा साहू, विधा शर्मा, कमिथला साहू, कौशिल्या तिवारी सहित मितानिन बहनें, गणमान्य नागरिक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


