धमतरी

विधायक ने ली भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी बैठक
05-Apr-2026 10:15 PM
विधायक ने ली भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 5 अप्रैल।
पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी कुरूद कार्यालय में विधायक अजय चन्द्राकर ने विधानसभा के चारो मंडल के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर 6 से 14 अप्रैल तक की कार्ययोजना समझाई। इसके लिए वरिष्ठ पार्टी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौपी गई है।
 विधानसभा मुख्यालय के प्रधान कार्यालय में आयोजित विशेष बैठक में क्षेत्र के सर्वमान्य नेता पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने 6 अप्रेल भाजपा स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती तक मनाएं जाने वाले भाजपा पखवाड़ा कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। पार्टी द्वारा तैयार कार्य योजना के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाये गये, जिसमें पार्टी नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गई।
श्री चन्द्राकर ने बताया कि पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण, हर घर झंडा, सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन, नुक्कड़ सभा, संगोष्ठी जैसे आयोजन के माध्यम से पार्टी की रीतिनिति, केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुचाने का काम किया जाएगा। 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के दिन पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन होगा। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू, सभापति सिन्धु बैस, जिपं सभापति मीणा डेमु साहू, कुलेश्वरी गायकवाड़, पंकज सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, सुरेश अग्रवाल, लोकेश्वरं सिन्हा, श्याम साहू, तिलोक जैन, योगेश साहू सहित मंडल अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट