धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 1 अप्रैल। मगरलोड ब्लॉक के ग्राम पंचायत लडेर में साहू समाज पहन्दा परिक्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन सामाजिक एकजुटता के साथ आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों ने एकता, शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान को लेकर संकल्प लिया।
अधिवेशन कार्यक्रम के अतिथि जनपद अध्यक्ष विरेन्द्र साहू ने कहा कि संगठन और एकता से ही समाज मजबूत बनता है। समाज की सेवा करना ही मेरा कर्तव्य है और समाज के विकास, शिक्षा और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि समाज के युवा यदि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक चेतना के साथ आगे आएंगे तो समाज का भविष्य और अधिक सशक्त होगा।
जिला साहू संघ अध्यक्ष गणेश साहू एवं तहसील अध्यक्ष रोहित साहू ने बताया कि समाज की ताकत उसकी एकता और संगठन में निहित होती है। यदि समाज संगठित होकर शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ेगा तो निश्चित रूप से आने वाला समय समाज के लिए गौरवशाली होगा।
इनके अलावा लेखराज साहू, राजेन्द्र साहू, होरीलाल, विजय, हरिशंकर साहू, छन्नूराम, सुरेश, रामचन्द्र, इशूराम साहू आदि पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को संगठित रखने का आह्वान किया। अधिवेशन में आठ गांवों के साहू समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक जनों ने संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सरपंच उमा राजेन्द्र निषाद, नंदनी साहू, सरस्वती साहू, सहित मातृशक्ति की उपस्थिति रही।


