धमतरी

ठेठवार यादव समाज के सम्मेलन में प्रतिभाओं का सम्मान
19-Mar-2026 6:14 PM
ठेठवार यादव समाज के सम्मेलन में प्रतिभाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 19 मार्च। धमतरी जिला यदुवंशी पदाधिकारी चयन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चुनावी प्रक्रिया के तहत प्रजातांत्रिक ढंग से दादूलाल यदु को अध्यक्ष, जगन्नाथ यदु सचिव और बालमुकुंद यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया।

 सामाजिक मुख्यालय भवन रूद्री मुड़पार में हुए इस सम्मेलन में प्रथम दिवस युवा एवं महिला संगठन का विस्तार एवं भागीदारी पर समाज प्रमुखों ने विशेष जोर दिया। सामाजिक उत्थान के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। आर्थिक आय व्यय बजट को अनुमोदित किया गया।  द्वितीय सत्र में निर्वाचन प्रभारी कोमल यदु एवं अन्य सदस्यों ने मतदान के माध्यम से नये पदाधिकारियों का चुनाव कराया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दादूराम यदु ने समाज संगठन और सदस्यों को साथ लेकर चलने का आश्वासन दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि संरक्षक कृपाराम यादव द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को जिला यदुवंशी यादव समाज की ओर से शिक्षा प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिक, आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त करने वालों को श्रीफल एवं यादव गमछा से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कृपाराम यादव ने कहा कि यदुवंशी यादवों का इतिहास पौराणिक कथाओं महाभारत काल, दक्षिण कौशल कलचुरीराज रतनपुर, मराठा और ब्रिटिश गजठिय से मिलता है।

उन्होंने आगे यादवों में ठेठवार उपाधि की गरिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मराठा काल तक के राजाओं ने यादवों की कह काठी मोठी मुंछ का स्वाभिमान, साहस शौर्य को देख सेना भर्ती में प्राथमिकता दी, भारतीय सेना में भी यादव रेजीमेंट की प्रशंसा होती है।

उन्होंने सामाजिक कुरीतियां में सुधार लाकर अच्छी संगत और अच्छी पंगत पर चलने की बात कही। इस अवसर पर बाबूलाल यदु, रोहित, आनंद यदु, नरेश यादव, चेतन यदु, पंचूराम, संतराम, रमेश, विजय, मुरारी, तरूण, आत्माराम, प्यारेलाल, मोतीराम, कमलेश, देवनाथ, हेमनाथ, राजेन्द्र, युगलकिशोर, पवन, किशन, निर्भय, यशवंत यादव सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट