धमतरी

कलेक्टर ने पूछा कैसे बन रही है, खरेंगा-दोनर-जोरातराई सडक़
18-Mar-2026 7:49 PM
कलेक्टर ने पूछा कैसे बन रही है, खरेंगा-दोनर-जोरातराई सडक़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 18 मार्च। अधोसंरचना विकास को जिले की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल कर चुके कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने संबंधित कार्यों को जमीन में उतारने वाले अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें काम की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

धमतरी जिले में अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, ब्रिज, एनएचएआई, जल संसाधन, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, क्रेडा सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कुरूद विधानसभा में संचालित कोलियारी-खरेगा-दोनर-जोरातराई मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की समीक्षा की।

संबंधित अधिकारी ने बताया कि करीब 25 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग में सबग्रेड कार्य पूर्ण हो चुका है, जीएसबी एवं डब्ल्यूएमएम कार्य प्रगति पर हैं। डब्ल्यूएमएम की प्रथम परत 6.50 किलोमीटर तक पूर्ण हो चुकी है। कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, सतत मॉनिटरिंग एवं तकनीकी गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य दीर्घकालिक एवं टिकाऊ हो सकें।

उन्होंने विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा बाधाओं का त्वरित निराकरण करने पर भी जोर देते हुए कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।


अन्य पोस्ट