धमतरी

कर्मा जयंती पर बाइक रैली
15-Mar-2026 3:53 PM
कर्मा जयंती पर बाइक रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 15 मार्च। कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिला साहू संघ धमतरी के तत्वावधान में भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें जिले के सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला, पुरुष और युवाओं की भागीदारी रही। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया गया, कई स्थानों पर शरबत, पेयजल और नाश्ते की व्यवस्था की गई थी।  बाइक रैली की शुरुआत एकलव्य खेल परिसर धमतरी से हुई और जय कर्मा माता के जयकारों के साथ शहर भ्रमण के लिए रवाना हुई। शहर के प्रमुख मार्ग का भ्रमण कर रैली गोकुलपुर स्थित मां कर्मा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गणेशराम साहू, विपिन साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, रंजना दीपेंद्र साहू, रामदयाल साहू, चितरंजन साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, कुरूद जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, मगरलोड वीरेंद्र साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जागृति साहू, मनीषा, श्यामा, निर्मला, दुर्गा साहू, कुरूद तहसील अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, भखारा कामता साहू, नगरी कंवलराम साहू सहित समाज के लोग बडी़ संख्या उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट