धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 26 फरवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष महिम शुक्ला ने वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद एवं अपने से छोटे सहयोगियों के प्यार और विश्वास के भरोसे पदभार ग्रहण किया। उन्होंने गुटबाजी से दूर सभी को साथ लेकर कांग्रेस की नितियों को जनमन तक पहुँचाने की शपथ ली।
कांग्रेस भवन कुरूद में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद प्रमुख के तौर पर महिम शुक्ला ने वरिष्ठों से आशीर्वाद लेकर अध्यक्ष की कुर्सी संभाली। पूर्व अध्यक्ष आशीष शर्मा, रामेश्वर साहू, प्रमोद साहू ने अपने कार्यकाल में हुए बदलाव एवं उनसे मिले अनुभव सांझा किया। पूर्व नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए एकता की नई दीवार बनकर नफरत के खिलाफ लड़ाई लडऩे का आह्वान किया। अजजा आयोग पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ नेता पुराणिक साहू ने भी गुटबाजी से दूर मजबूत संगठन की वकालत करते हुए नये नेतृत्व को हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिलाया।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष महिम शुक्ला ने कहा कि थोड़े समय बाद पार्टी मिशनरी में अनुभव और जोश का पहिया लगाकर संगठन को नये शिरे से तैयार किया जाएगा। संबोधन पश्चात मंडल एवं सेक्टर अध्यक्षों सहित सभी वरिष्ठों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद, भखारा अध्यक्ष होमेन्द्र साहू, नपा उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, पार्षद रजत चंद्राकर, पूर्व पार्षद मनोज अग्रवाल, राघवेंद्र सोनी, कामराय साहू, लकेश्वर साहू, हेमंत नवरंगे, केदार कुंजाम, पप्पू राजपूत अशोक साहू, तुकेश साहू, चंद्रप्रकाश देवांगन, लेखराम साहू, पंकज जोशी सहित सभी जॉन मंडल, सेक्टर अध्यक्ष एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


