धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 16 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बोल बम सेवा समिति द्वारा कुरूद में बाबा बैद्यनाथ मंदिर की स्थापना कराया गया। इस मौके पर आयोजित विशेष पूजा में विधायक अजय चन्द्राकर, नपा अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, अयोजन समिति प्रमुख भानु चन्द्राकर सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
कुरूद नगर पालिका के केनाल रोड पर भारत रत्न डा.एपीजे अब्दुल कलाम गार्डन के पास बाबा बैद्यनाथ मंदिर का नवनिर्माण कराया गया। जहाँ तीन दिनों के पूजा के पश्चात महाशिवरात्रि उत्सव के दिन बोल बम सेवा समिति द्वारा मंदिर परिसर मे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा आक्सीजोन गार्डन परिसर को अध्यक्ष निधि की राशि खर्च कर जिर्नोद्धार कर और भी मनोरम बनाया गया, ताकि कुरूद वासियों को आध्यात्म के साथ-साथ प्रकृति का लाभ मिल सके।
उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अजय चन्द्राकर, नपा अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने शिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए धर्म और प्रकृति से जुडक़र तन मन को स्वस्थ्य रखने की सलाह दी। बोल बम सेवा समिति कुरूद अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने कहा कि वार्ड परिवार और कुरूद वासियों को बाबा बैधनाथ के दर्शन से मनोवांछित फल प्राप्त होगा, इस भाव के साथ यहाँ भव्य मन्दिर का निर्माण कराया गया है। उन्होंने अतिथियों एवं कार्यक्रम में शामिल सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।।


