धमतरी

हजारों किसानों को अब भी टोकन कटने का इंतजार
29-Jan-2026 9:24 PM
हजारों किसानों को अब भी  टोकन कटने का इंतजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 29 जनवरी।
धान खरीदी के लिए अब मात्रा दो ही दिन बचे हैं, और अभी भी धमतरी जिले के 6 हज़ार से अधिक किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और किसानों के घरों में जाकर भौतिक सत्यपान का खेल अभी भी जारी है। इस प्रशानिक अव्यवस्था को लेकर किसानों में सरकार के प्रति नकरात्मक असर पड़ रहा है।
ज्ञात हो कि भाजपा का घोषणा पत्र या मोदी की गारंटी में किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपये में खरीदने की बात कही गई, जो  झूठी साबित हो रही है। इसकी गवाही प्रशासनिक आंकड़े भी दे रहे हैं।  
धमतरी जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या 129329 और पंजीकृत रकबा 127514.57 हेक्टेयर बताया गया है। 1 हेक्टेयर में 51.89 क्विंटल धान बिकाना है, इस हिसाब से 66 लाख 16 हजार 727.9239 क्विंटल धान की खरीद होनी चाहिए। जबकि सरकारी आंकड़ों के हिसाब से अभी तक 57 लाख 63 हजार 407.60 क्विंटल धान ही खरीदा गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 8 लाख 647.5239 क्विंटल धान अभी भी खरीदा जाना शेष है।
अधिकारियों के आंकड़ों के अनुसार जिले के 99321 किसानों ने 6414.80 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया है। अभी भी जिले के 6 हजार से अधिक किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं । जिन किसानों का समितियों में कर्ज है, उनका टोकन काटने के लिए ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।
सहकारी समिति कुरूद के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर चंद्राकर का कहना है कि जब किसानों का गिरदावरी किया जा चुका है तो उसके हिसाब से किसानों का पूरा धान खरीदा जाना चाहिए। किसान कहां धान रखा है, खेत में रखा है, कि ब्यारा में रखा है कि पड़ोस के घर में रखा है  इतना सब जांच पड़ताल करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा का कहना है कि टोकन काटना राजस्व अधिकारियों का काम है,  हमारा काम जितने भी किसानों का टोकन कटा है उनका पुरा धान खरीदाना और उसका भुगतान करना है?। जितने भी किसानों का टोकन कटेगा उनका धान खरीदा जाएगा।
 इस बारे में जब कलेक्टर से पूछा गया कि धान खरीद के लिए अब मात्र 2 दिन ही शेष रह गया है और आपके सरकारी आँकड़ों के अनुरूप है अभी भी 6 हजार किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं? जवाब में कलेक्टर ने कहा कि कल-परसों तक सभी किसानों का टोकन कट जाएगा।


अन्य पोस्ट