धमतरी

जिपं सदस्य ने किया व्यासपीठ को नमन
02-Jan-2026 3:55 PM
जिपं सदस्य ने किया व्यासपीठ को नमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 2 जनवरी। शांति नगर कुरूद में सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर ने कथा व्यास को नमन करते हुए भागवत पुराण की आरती उतारी। इस मौके पर कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी एवं भावपूर्ण वर्णन किया जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर ने कहा कि प्रभु के चरणों में रहकर ही सच्ची समाज सेवा सार्थक होती है। श्रीमद् भागवत कथा हमारे जीवन में प्रेम, क्षमा, सहयोग और आत्मसंतोष जैसे श्रेष्ठ गुणों को जागृत करती है। जिससे हमें आदर्श जीवन एवं समाज निर्माण की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि जिन पर प्रभु की कृपा बरसती है वही मनुष्य को श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होता है। श्री चन्द्राकर ने आयोजक परिवार को इस सुंदर आयोजन की बधाई देते हुए कथा के फलदायी होने की कामना की। इस अवसर पर केजूराम सिन्हा, भेजूराम, उत्तम सिन्हा, भूषण देवांगन, रामायण साहू,राज देवांगन, चोवाराम साहू, रामप्रसाद सिन्हा, कामता सिन्हा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट