धमतरी
कुरुद, 30 दिसंबर। नगर पंचायत भखारा के वार्ड क्रमांक 4 एवं 7 के नागरिकों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने पटेल समाज भवन के सामने सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया।
उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीसी सडक़ निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं से भी नागरिकों को राहत मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि नगर पंचायत निरंतर विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।
वार्ड पार्षद छबिलाल निर्मलकर ने अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 4 के सर्वांगीण विकास हेतु यह कार्य अत्यंत आवश्यक था। इस सडक़ के निर्माण से सामाजिक भवन तक पहुंच आसान होगी तथा आसपास के रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मरार पटेल समाज अध्यक्ष सियाराम पटेल ने भी समाज की ओर से नगर पंचायत को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस सडक़ निर्माण से समाज के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सुरेंद्र पटेल, सतीश, बबलू, कार्तिकेय, योगेन्द्र, गोवर्धन, धनेश्वरी पटेल, सेवती बाई, नम्मू साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।


