धमतरी

कुरुद, भखारा, परसवानी में मना अटल बिहारी का 101वां जन्मदिन
25-Dec-2025 6:32 PM
कुरुद, भखारा, परसवानी में मना अटल बिहारी का 101वां जन्मदिन

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 25 दिसंबर। नगर पालिका कुरुद, नगर पंचायत भखारा एवं विभिन्न पंचायतों में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी का 101वां जन्मदिन श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव के साथ मनाया गया। स्वच्छता अभियान चला उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अटल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

नगर पालिका कुरुद के अटल बिहारी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने अटल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने मंचीय कार्यक्रम में बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिनके विचार, वाणी और व्यवहार ने उन्हें सभी का प्रिय बनाया। वे न केवल कुशल राजनेता, बल्कि संवेदनशील कवि, प्रखर वक्ता और राष्ट्र के प्रति समर्पित नेता थे। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और राष्ट्रीय एकता के नए आयाम देखे।

 मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, वरिष्ट पार्षद मनीष साहू ने कहा कि अटल जी का जीवन हम सभी को राष्ट्रहित में निस्वार्थ सेवा, संवाद और सद्भाव का मार्ग दिखाता है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, मालकराम साहू, विकास, संजय, प्रकाश चन्द्राकर, ओमप्रकाश साहू, विद्या, सूरज देवांगन, भूमिका सिन्हा, कमलेश रेड्डी, रवि मानिकपुरी सहित पार्षद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

नगर पंचायत भखारा-भठेली के अटल चौक में अध्यक्ष ज्योति जैन, सीएमओ संतोष विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष विष्णु साहू एवं पार्षद अटल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात अटल जी के स्वच्छ, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शाला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अध्यक्ष श्रीमती जैन ने कहा कि वे अटल थे, अटल हैं, अटल रहेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन का प्रेरक उदाहरण है। उनके विचार आज भी हमें समावेशी विकास और जनकल्याण के पथ पर आगे बढऩे की दिशा देते हैं।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, बिंझवार साहू, रामगोपाल देवांगन, दुलेश्वर साहू, कृपाल साहू, चोवा ढीढी, पार्षद परदेसी राम, झम्मन साहू, छबिलाल निर्मलकर, भूपेंद्र यादव, हितेंद्र साहू, जितेंद्र साहू, खेमलता साहू, ईश्वर साहू, चंद्रप्रकाश साहू, सुदर्शन चंदेल, कमलेश साहू, शेखर सिन्हा, देवा कंवर, पुरनेश्वर, होमेश्वर, बिंदु शर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित थे।

इसी तरह ग्राम पंचायत परसवानी में सरपंच पन्नालाल चन्द्राकर ने अटल चौक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर पंच नरोत्तम साहू, दशोदा, संतोष साहू, राधेश्याम, भारती धु्रव सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।


अन्य पोस्ट