धमतरी

दीपोत्सव पर पीएम मोदी के स्वदेशी अपनाओ थीम वाली रंगोली आकर्षित कर रही
19-Oct-2025 7:01 PM
दीपोत्सव पर पीएम मोदी के स्वदेशी अपनाओ थीम वाली रंगोली आकर्षित कर रही

दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की लें शपथ, यही है राष्ट्र के प्रति सच्ची निष्ठा-प्रीतेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 19 अक्टूबर। आत्मनिर्भर भारत सशक्त राष्ट्र की ओर अग्रसर करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का नारा के साथ देशवासियों को देश में ही निर्मित वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित कर रहे हैं।  इसी भावनाओं के साथ  गुजराती कॉलोनी के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मन्दिर में दीपावली व धनतेरस के पावन पर्व पर रंगोली बना कर स्वदेशी की उपयोगिता का संदेश देती  रंगोली आकर्षित कर रही है।

भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री एवं सर्व गुजराती समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी ने रंगोली को बनाने  वाली अवनी यादव, भूमि यादव, मनीषा ध्रुव का सम्मान किया।

गांधी ने क्षेत्रवासियों से आग्रह करते हुए आह्वान किया है कि दीपावली का यह अवसर भी हम सबको यही संदेश देते हुए अपने जीवन के प्रत्येक दिनचर्या के कार्यों में स्वदेश में निर्मित वस्तुओं का समाविष्ट करना चाहिए इससे ही देशवासियों का जीवन खुशहाल तथा समृद्धि की ओर अग्रसर होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नादू त्रिवेदी, हरि कटारिया, हर्ष तिवारी, राजेंद्र शर्मा पूर्व सभापति नगर निगम, कुलेश सोनी पार्षद, सरिता यादव पूर्व पार्षद, शुभाश शर्मा,विष्णु सिन्हा, केदार साहू आदि  मौजूद थे।


अन्य पोस्ट