धमतरी

नपं अध्यक्ष ने मिट्टी के दीये खरीद वोकल फॉर लोकल का दिया संदेश
19-Oct-2025 3:25 PM
 नपं अध्यक्ष ने मिट्टी के दीये खरीद वोकल फॉर लोकल का दिया संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 19 अक्टूबर। दीपावली के लिए सजे बाजार में जाकर  भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कुम्हारों से मिट्टी दीये एवं अन्य सामग्री खरीदी कर वोकल फॉर लोकल अभियान का सशक्त संदेश दिया।  धनतेरस के दिन नगर में साफ़ सफाई, बिजली पानी, एवं बाज़ार व्यवस्था का जायजा लेने निकली नपं अध्यक्ष ने मार्केट से कुछ खरीदारी भी की। इसमें उन्होंने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देते हुए कुम्हार भाई-बहनों से मिट्टी के दीये एवं अन्य सामान खरीद कर उनके चेहरे पर प्रसन्नता बढ़ाने का कार्य किया। इस मौके पर अध्यक्ष ज्योति जैन ने कहा कि स्थानीय कारीगरों, विशेषकर मिट्टी के दीये बनाने वाले कुम्हार परिवारों को प्रोत्साहित करना हर नागरिक का दायित्व है।

 स्थानीय वस्तुओं की खरीदी से न केवल रोजगार सृजन होता है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का सपना भी साकार होता है। उन्होंने नगरवासियों से भी अपील की कि वे दीपावली एवं अन्य सभी पर्वों पर स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करें।


अन्य पोस्ट