धमतरी

महिला मोर्चा ने विस स्तर पर मनाया तीज महोत्सव
05-Sep-2025 3:54 PM
महिला मोर्चा ने विस स्तर पर मनाया तीज महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 5 सितंबर। भाजपा महिला मोर्चा विधानसभा कुरूद द्वारा प्रति वर्षनुसार इस बार भी तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें विधानसभा की 400 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। उनके स्वस्थ्य मनोरंजन के लिए कबड्डी, सुई धागा दौड़, मोमबत्ती जलाना, कुर्सी दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया।

भाजपा कार्यालय कुरुद में भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले आयोजित सावन महोत्सव में महिलाओं ने गीत संगीत के साथ लोकगीतों में जमकर नृत्य किया। कबड्डी में आमने सामने हुई महिलाओं की टोली ने अपनी टीम को जिताने खूब जोर आजमाईश की। कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, एकल गायन, नृत्य, बलून फोड़ इत्यादि खेल प्रतियोगिता में हर्षोल्लास से शामिल होकर सबने आयोजन का आनंद लिया।

कुरूद विधानसभा महिला मोर्चा प्रभारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानू चंद्राकर ने बताया कि हमारे देश, प्रदेश के तीज त्योहार आपसी भाईचारा, प्रेम, समरसता को बढ़ाते हैं। इससे हम सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं। विधानसभा की प्रथम नागरिक प्रतिभा अजय चंद्राकर ने पर्यावरण संरक्षण एवं अपनी परम्परा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जनपद सभापति सिंधु बैस, भखारा नपं अध्यक्ष ज्योति जैन, तामेस्वरी साहू,धनेश्वरी निर्मलकर, कविता चंद्राकर, राजकुमारी ध्रुव,पूर्णिमा साहू, पूजा साहू, दुर्गा साहू, भारती पंचायन, भूमिका सिन्हा, विद्या शर्मा, संगीता सेन, कमिथला साहू, ममता साहू, चित्ररेखा टंडन, अनुराधा साहू, तुमेश्वरी ध्रुव, वर्षा निर्मलकर, ममता, टुकेश्वरी, संध्या साहू, उर्वशी बंजारे, नेमीन सिन्हा, ललिता, नविता साहू, सपना नन्द, गौरी कटारिया, हेमा सेन, शीतल नागरची,सुरेखा चंद्राकर, पुष्पा, कुमारी साहू, नेहा, नविता, पम्मी चंद्राकर,पुन्नी बैस, देहुती, गौरी,सविता यादव, कामनी, शारदा साहू, गीता, मंजु, रानी, उर्वशी,भूमि, सरस्वती, रामेश्वरी, विद्या देवांगन, रेखा कमलवंशी, मंजु, शांति, मोहनी, बोधिनी, जोहतरीन, रूपा, कविता, रजनी, उषा, सुलोचना, कमलेश्वरी, सीमा, गायत्री, बुधन, रशिम साहू, दुर्गा साहू, प्रियंका, वेणुमाला साहू, वंदना धु्रव, पूर्णिमा, रूपकला साहू, दामेश्वरी मानिकपुरी, उर्वशी साहु, तुलसी, प्रमिला साहू, कुसुम, अमृत निषाद, रिहिद साहु, हिरौंदी, ईश्वरी, रेखा, भारती साहू, धनेश्वरी, काजल, अमृत साहू, अन्नपूर्णा, रूकमणी, जानकी साहू, सीमा पटेरिया, संध्या, नंदिनी साहू, पुष्पा पटेल, मेनका साहू आदि उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट