धमतरी
धमतरी, 11अगस्त। प्रदेश भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीतेश गांधी ने बठेना वार्ड में कार्यकर्ताओं के साथ घर -घर पहुंचकर सभी जन सामान्य से तिरंगा फहराने का आह्वान किया। प्रीतेश ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से यह बता दिया है कि देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्र के प्रति श्रद्धा और निष्ठा के साथ समर्पित भाव से सेना के साथ खड़ा होकर हर कठिन समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार है और उनकी यही भावना ने विश्व पटल पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा का गौरव बढ़ाया है। इस अभियान में श्याम लाल पार्षद,महावीर सिन्हा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष,पुरुषोत्तम कोसरिया,सत्यनारायण सिन्हा,आयुष शर्मा, कार्तिक ध्रुव,दुलसिंग ध्रुव,विमला साहू,गंगा बाई,सत्तु सिन्हा,जानकी बाई,आरके शर्मा एवं वार्डवासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


