धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 3 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस द्वारा संगठन में नई ऊर्जा व मजबूती के लिए जोन मंडल व सेक्टर का पुर्नगठन किया जा रहा है। इसी के तहत कुरुद ब्लॉक के सभी जोन, मंडल व सेक्टर में नये पदाधिकारियों का चयन किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव तारिणी चन्द्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू, जिपं सदस्य नीलम चन्द्राकार, पूर्व नपं अध्यक्ष राजकुमारी दीवान, तपन चन्द्राकर, जिला उपाध्यक्ष भरत नाहर, पूर्व जपं अध्यक्ष शारदा साहू, ब्लाक प्रभारी युगल पांडे, ब्लाक अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश्रर साहू,नपं उपाध्यक्ष देवव्रत साहू की मौजूदगी में हुए पुनर्गठन के तहत कुरुद जोन मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सेक्टर अध्यक्ष अशोक साहू, पप्पू राजपूत, संतोष प्रजापति को बनाया गया।
बगौद जोन अध्यक्ष हेमचंद साहू,मरौद सेक्टर अध्यक्ष खेलन सिंग साहू, भुसरेंगा सेक्टर ग्वाल दीवान को बनाया गया। नारी ज़ोन अध्यक्ष रामनारायण यादव, मौरीकला सेक्टर अध्यक्ष सुखराम सोनकर,धुमा सेक्टर कुलेन्द कुमार को बनाया गया। सिवनी कला जोन अध्यक्ष घनश्याम साहू, दहदहा सेक्टर अध्यक्ष परदेशी साहू, गुदगुदा सेक्टर गोवर्धन देवांगन को बनाया गया। मंदरौद जोन अध्यक्ष भीखम यादव, सिंधौरीकला सेक्टर अध्यक्ष कुलदीप कश्यप, परखंदा सेक्टर रुपेश चन्द्राकर को बनाया गया। चर्रा जोन अध्यक्ष भानूप्रताप बैस, डांडेसरा सेक्टर अध्यक्ष रविन्द्र साहू, कातलबोड सेक्टर टिकेश्वर साहू को बनाया गया।
कोडेबोड जोन अध्यक्ष भागवत बंजारे,गातापार सेक्टर अध्यक्ष केदार कुंजाम,कल्ले सेक्टर रत्ति लाल कोठारे,दरबा जोन अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, गणेशपुर सेक्टर अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू,कोडापार सेक्टर पुष्पेन्द्र साहू को बनाया गया। सिर्री जोन अध्यक्ष रौशन चन्द्राकार,अछौटी सेक्टर अध्यक्ष रुद्रनाथ साहू व चिवरी सेक्टर खिलेश साहू को बनाया गया। उक्त जानकारी महामंत्री चन्द्रप्रकाश देवांगन व मिडिया प्रभारी तुकेश साहू ने दी है।


