धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 3 अगस्त। भाजपा सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धमतरी जिला के पांच नेताओं को मुख्यमंत्री निवास में भाजपा उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान से सम्मानित किया गया। जिनमें कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, सिर्री मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर शामिल हैं।
नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में भाजपा के उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के 242 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें धमतरी जिला से अजय चंद्राकर, कृष्णकांत साहू, भानु चंद्राकर, रंजना साहू, विजय मोटवानी को यह सम्मान प्राप्त हुआ। बताया गया कि प्रदेश में 6087270 नए भाजपा सदस्य बने, जिनमें 242 नेताओं का विशेष योगदान रहा। इन लोगों ने संगठनात्मक मेहनत से भाजपा को मजबूत किया और पार्टी के राष्ट्रवाद, संगठनवाद और सुशासन के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है। ज्ञात हो कि कुरुद विधायक श्री चन्द्राकर 13 हजार से अधिक नये सदस्य बनाकर प्रदेश में अव्वल रहे हैं। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण महामंत्री अजय जामवाल, वरिष्ठ नेता पवन साय ने प्रशस्तिपत्र व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के उपरांत विधायक अजय चंद्राकर ने इसे कार्यकर्ताओं की समर्पित मेहनत और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतिफल बताया।
उन्होंने कुरूद विस के समस्त पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, बूथ कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का हृदय से आभार प्रकट किया है।


